इनकम टैक्‍स लाइब्रेरी की विशेषताएं

  • इनकम टैक्स एक्ट एवं रूल्‍स के सभी सेक्शन अब तक संशोधित मय फुटनोट उपलब्ध है। सेक्शन में किसी दूसरे सेक्शन का रेफरेंस होने पर उसका लिंक भी वही उपलब्ध है।
  • सभी नोटिफिकेशन अब तक संशोधित फुटनोट सहित उपलब्ध है। उनमें दिए गए सेक्शन एवं रूल्‍स के लिंक भी वही उपलब्ध है ताकि आप क्लिक करके उन्हें भी वही देख सके।
  • सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, अपीलेट ट्राइब्यूनल के जजमेंट रोजाना लाइब्रेरी में अपडेट किये जाते हैं। उनमें दिये गये दूसरे जजमेंट, सेक्शन एवं रूल्‍स के लिंक भी दिये गए हैं ताकि आप उन्हें वही क्लिक करके देख सकें।
  • महत्वपूर्ण जजमेंट्स को लैंडमार्क जजमेंट के रूप में अलग से दिखाया गया है ताकि आप उन्हें तुरंत ढूढ सके।
  • इनकम टैक्स में हिंदी एवं अंग्रेजी में नवीनतम आर्टिकल दिये गये हैं जो कि काफी सटीक भाषा में लिखे गये हैं।
  • लाइब्रेरी के माध्यम से आप इनकम टैक्स पर कोई भी प्रश्‍न हम से पूछ सकते हैं। हमारे द्वारा उत्तर दिए गए प्रश्न एडवाइजर सेक्शन में उपलब्ध हैं।
  • मैजिक सर्च सेक्शन में आप किसी एक विषय पर समस्त सामग्री एक ही स्थान पर पा सकते है। उदाहरण के लिए आप इनकम टैक्स में नकद लेनदेन के संबंध में जैसे कितना नकद भुगतान कर सकते है, कितना नगद भुगतान ले सकते है, कितना नकद लोन दे सकते है, कितना नकद लोन वापस ले सकते है आदि तो आप यह समस्त जानकारी मय सेक्शन यहां देख सकते है।
  • यदि आप अपनी आय पर टैक्स की गणना करना चाहते है तो हमारी लाइब्रेरी में टैक्स कैलकुलेटर उपलब्ध है। यहां आप डैफरर्ड टैक्स एवं एडवांस टैक्स की भी गणना कर सकते है।
  • इनकम टैक्स का ओनलाईन रेडीरेकनर भी लाइब्रेरी में उपलब्ध है। यह निर्धारण वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के लिए उपलब्ध है।
  • इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी विभिन्न विषयों पर पूछे जाने वाले प्रश्न भी इस लाइब्रेरी में उपलब्ध है।

अन्य महत्‍वपूर्ण सुविधाएं

बैल सुविधा

  • आपके स्क्रीन पर जो लाइब्रेरी खुली है उस पर प्रोफाइल के साथ एक घंटी दिखाई दे रही है वहां जो नोटिफिकेशन, जजमेंट या अन्य सामग्री हम लाइब्रेरी में अपडेट करते है उसकी संख्या दिखाई देती है। जब आप उसे देख लेते है तो वह संख्या वहां से कम हो जाती है। इस प्रकार कुल कितने नोटिफिकेशन आपने अभी तक नहीं देखे है उनकी संख्या वहां आती रहती है। इससे आपको यह पता लग जाता है क्या नया लाइब्रेरी में अपडेट हो गया है जो आपने नहीं देखा है।

प्रोफाइल सुविधा

  • लाइब्रेरी में स्क्रीन पर सीधे हाथ (right hand) की तरफ आपका नाम दिखाई देता है। यहां प्रोफाइल पर क्लिक करके आप अपनी सदस्यता की जानकारी ले सकते है।

पोस्‍ट क्‍वेरी सुविधा

  • यदि आप जीएसटी पर कोई प्रश्न पूछना चाहते है तो प्रोफाइल में आपको ''पोस्ट क्वेरी'' लिखा मिलेगा। इसे क्लिक करे। एक विंडो आपके सामने खुलेगी जिसमें आप अपना प्रश्न टाईप करके सबमिट करें दे। इसका जवाब हम आपको देंगे।

बुक मार्क सुविधा

  • बुक मार्क की सुविधा एक खास सुविधा है। जब आप अपने क्लाइंट के किसी नोटिस या अपील की कोई तैयारी कर रहे होते है आपको कई जजमेंट, नोटिफिकेशन, सरक्यूलर एवं अन्य मेटेरीयल इकट्टा करना होता है। आप यह सब हमारी लाइब्रेरी में ही कर सकते है। आप यह सब एक फोल्डर बना कर उसमें सेव कर सकते है। आप फोल्डर को अपने क्लाइंट का नाम दे सकते है।

इस सुविधा का उपयोग कैसे करें

  • मान लीजिए आप एक नोटिस का जवाब देने के लिए इस लाइब्रेरी में कोई जजमेंट ढूढ रहे है तथा वह आपको मिल गया। इस जजमेंट के ऊपर एक बटन आपको दिखाई देगा जिस पर ''बुकमार्क'' लिखा होगा। इसे क्लिक करें। एक विंडो खुलेगी जिसमें आपको फोल्डर का नाम लिखना होगा तथा दूसरी विंडो में उस जजमेंट का नाम लिखना होगा। जैसे उदाहरण के लिए आप फोल्डर का नाम ''एबीसी लि.'' दें दें तथा जजमेंट का नाम "Brand Equity" दें दें।
  • अब आप कोई नोटिफिकेशन खोलते है तथा यह भी इस नोटिस के जवाब के लिए आपको सेव करना है। इस नोटिफिकेशन के ऊपर भी आपको ''बुक मार्क'' का बटन नजर आयेगा। इसे क्लिक करें। फिर वहीं विंडो खुलेगी जिसमें फोल्डर का नाम तो आप ''एबीसी लि.'' ही दे तथा बुक मार्क में ''Notification'' लिख दे। इस प्रकार एबीसी लि. के फोल्डर में एक जजमेंट तथा एक नोटिफिकेशन सेव हो गया।
  • इस प्रकार कोई भी अन्य सामग्री जैसे आर्टिकल, प्रश्न-उत्तर आप इसमें सेवा करना चाहे यही प्रक्रिया अपना कर सेव कर लें।
  • अब आप सेव की गई सामग्री को देखना चाहते है तो प्रोफाइल को क्लिक करें। यहां आपको बुकमार्क मिलेगा। इसे क्लिक करें तथा यहां आपका फोल्डर ''एबीसी लि.'' नजर आयेगा जिसे खोल कर समस्त सेव की गई सामग्री को आप देख सकते है तथा उसे edit भी कर सकते है। यह आपके पास जब तक आप Delete नहीं करेंगे तब तक रहेगा।

नोट्स सुविधा

  • यह एक अन्य महत्वपूर्ण सुविधा है जिसमें आप कोई भी नोट्स इस लाइब्रेरी में ही बना सकते है। यह word की फाईल है जिसमें कोई भी सामग्री को आप लाइब्रेरी से कॉपी करके सेव कर सकते है तथा उसे edit कर सकते है।

इस सुविधा का उपयोग कैसे करें

  • मान लीजिए आप इस लाइब्रेरी में कोई जजमेंट पढ रहे है। उस जजमेंट के कुछ पैरा आपको कॉपी करके अपने नोट्स में लेने है। आप उन पैरा को सलैक्ट करें तथा उस जजमेंट में ऊपर दिये गये बटन "Notes" को क्लिक करें। ऐसा करने पर एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मैटर पेस्ट करना है तथा सेव करना है। इस प्रकार एक फाईल वहां बन जायेगी। उस फाईल में जो भी मेटर आप आगे जोडऩा चाहे आप अन्य जजमेंट, नोटिफिकेशन, आर्टिकल आदि से इसी प्रोसेस से जोड़ सकते है।
  • इस प्रकार आप यहां Notes, Reply, Appeal आदि तैयार कर सकते है।.
  • यहां पर जितनी चाहे उतनी फाईले बना सकते है तथा उनका प्रिन्‍ट आदि भी निकाल सकते है।
  • इस प्रकार टाईपिंग आदि में आपका समय व्यर्थ नहीं होगा।

इनकम टैक्‍स लाइब्रेरी

फाइनेन्‍स एक्‍ट

  • जब आप इस टेब को क्लिक करेंगे तो यहां बजट भाषण, फाइनेन्स एक्ट, डायरेक्ट टैक्स से संबंधित प्रावधान एवं विवाद से विश्वास एक्ट नजर आयेंगे। यह सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होने के कारण आपके लिए काफी उपयोगी हो जाती है।

    इनकम टैक्‍स एक्‍ट/रूल्‍स/फार्मस

  • इस टेब को क्लिक करने पर आपके सामने एक्ट, रूल्स एवं फार्मस के तीन आप्शन आयेंगे।
  • जब आप एक्ट को क्लिक करेंगे तो आपके सामने सभी सेक्शन आ जायेंगे। जो सेक्शन आप देखना चाहे क्लिक करें।
  • जब कोई सेक्शन खुलेगा तो उस पेज पर ऊपर बुक मार्क एवं नोट्स नजर आयेगा।
  • बुक मार्क एवं नोट्स सुविधा इस लाइब्रेरी की विशेष सुविधा है जिसे ऊपर विस्तार से समझाया गया है।
  • एक्ट में एक एडवांस सर्च का बटन है जिसे क्लिक करके आप किसी भी सेक्शन या विषय के संबंध में जानकारी पा सकते है।
  • एडवांस सर्च सुविधा का इस्‍तेमाल कैसे करें–

  • एडवांस सर्च को क्लिक करने पर एक विंडो आपके सामने खुलेगी।
  • इसमें जो सेक्शन या text आप ढूढऩा चाहते है वह लिख दे।
  • उदाहरण के लिए आप ‘‘कैपीटल गेन’’ सर्च करना चाहतेहै तो इसे लिख कर submit करें। आपके सामने 24 रिकार्ड आ जायेंगे जिनमें कही ना कही ‘‘capital gain’ शब्द काम में आ रहा है। यह पीले कलर में दिखाई देगा ताकि आपको ढूढने में दिक्कत ना हो।

नोट –सर्च सेक्‍शन -> सेक्‍शन 68 आदि आदि -> submit
सर्च Text -> Agricultural income, Capital Gain, Loans

    नोटिफिकेशन/सरक्‍यूलर/ आर्डर/प्रेस रीलीज

  • जब आप इसे क्लिक करेंगे तो आपके सामने लिस्‍ट खुल जायेगी जिस में अब तक के समस्‍त नोटिफिकेशन/सरक्‍यूलर आदि आपको नजर आयेंगे ।
  • यहां सीधे हाथ पर ऊपर की तरफ एक विंडो नजर आयेगी जिस पर ड्राप डाऊन बाक्स से आप नोटिफिकेशन/सरक्यूलर आदि में कोई एक सलेक्ट कर सकते है।
  • आपके पास एक दूसरा आप्शन एडवांस सर्च भी है। इसे क्लिक करें। आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमें आप नोटिफिकेशन आदि को विषय के अनुसार, text के अनुसार, नम्बर के अनुसार या वर्ष के अनुसार सलेक्ट कर सकते है।
  • एडवांस सर्च का उपयोग कैसे करें

Advance search के उदाहरण :-

(1) Category -> Notification
Subject -> Cost Inflation Index
(2) Category -> All
Subject -> Aadhar Number

जजमेंट

  • जब आप इस टेब को क्लिक करेंगे तो समस्त जजमेंट की एक लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी। यह दिनांक के अनुसार होगी।
  • जब आप इस लिस्ट मे किसी भी जजमेंट को क्लिक करेंगे तो वह पूरा जजमेंट आपके सामने खुल जायेगा।
  • जो जजमेंट आपके सामने खुलेगा उसमें ऊपर छ: बटन होंगे - (1) प्रिन्ट (2) मेल (3) बुक मार्क (4) नोट्स (5) एनालाइजर (6) क्‍लोज ।
  • बुक मार्क एवं नोट्स सुविधा को ऊपर अलग से समझाया गया है।
  • एडवांस सर्च द्वारा आप अपने मन पंसद जजमेंट को ढूढ सकते है। इसे क्लिक करने पर आपके सामने निम्न आप्शन खुलेंगे (1) सेक्शन के अनुसार (2) रूल्स के अनुसार (3) कोर्ट के अनुसार (4) साइटेशन के अनुसार (5) विषय के अनुसार (6) टैक्सट् के अनुसार (7) पार्टी के अनुसार (8) किस के पक्ष में निर्णय चाहिए (9) कौनसे वर्ष या माह के निर्णय चाहिए।
  • इनमें से किसी भी श्रेणी के अनुसार आप जजमेंट सर्च कर सकते है तथा जो रिजल्ट आता है उसमें से ""second search"" भी कर सकते है जो सर्च के बाद ऊपर आप को स्क्रिन पर नजर आती है।
  • second search में कोई भी वाक्य लिख कर सर्च को क्लिक करें तब फिल्‍टर होकर जजमेंट आपके सामने आ जायेंगे। second search का किसी ओर शब्द के लिए इस्तेमाल करने के लिए () ऐरो बटन को दबाये। पुन: पहली सर्च के जजमेंट आ जायेंगे। आप इनमें से पुन: दूसरे शब्द के साथ second search कर सकते है।
  • एडवांस सर्च का उपयोग कैसे करें

  • Section wise – 068 -> Submit
  • Court wise – High Court -> Allahabad High Court > Submit
  • Citation wise – ITR -> Vol 422 -> Submit
  • Subject wise – Cash Credit -> Submit
  • Text wise –> House Rent -> Submit
  • Party wise – Abacus -> Submit

    लैण्‍ड मार्क जजमेंट

  • महत्‍वपूर्ण जजमेंट जो काफी रेफर किये जाते है उन्‍हे हमने अलग से छांट कर आपके लिए अलग किये है। इनकी प्रोसेस वही है जो ऊपर जजमेंट के लिए समझाई गई है।

आर्टिकल

  • हिन्‍दी एवं अंग्रेजी भाषा में नवीनतम एवं महतवपूर्ण आर्टिकल इसमें दिये गये है जिन्‍हे आप subject wise एवं text वाईज सर्च कर सकते है।

एडवाइजर

  • आप हमसे इनकम टैक्स पर कोई भी प्रश्न प्रोफाइल में जा कर पूछ सकते है। पाठकों को दिये विभिन्न प्रश्नों के जवाब इस एडवाइजर सेक्शन में उपलब्ध है। आप इन्हे subject wise एवं text wise सर्च कर सकते है।
  • आप हमें अपना प्रश्न भी भेज सकते है जिसका जवाब हम आपके मेल पर भी देते है तथा वह इस सेक्शन में भी नजर आता है।

मैजिक सर्च

  • यह वास्‍तव में मैजिक की तरह काम करता है। किसी भी विषय पर कोई भी जानकारी आप लेना चाहते है तो इस सेक्‍शन में दिये गये विषयों को क्लि‍क करें। पूरी जानकारी मय सेक्‍शन, रूल, नोटिफिकेशन नम्‍बर आपको मिलेगी ।
  • उदाहरण के लिए आप नकद लेनदेन के नियम देखना चाहते है तो आप cash transaction क्लिक करें या आप HUF के बारे में जानकारी चाहते है तो HUF क्लिक करें। सारी जानकारी आपको मिलेगी।

    टैक्‍स कैलकुलेटर

  • यहां आप अपनी टैक्स की गणना कर सकते है। निर्धारण वर्ष चुने एवं अन्य पूछी गई जानकारी दे आप अपना टैक्स कैलकुलेट कर लेंगे।
  • यहां आप अपनी कर योग्य आय की गणना भी कर सकते है। विभिन्न मदों में होने वाली आय की गणना यहां की जा सकती है।
  • यहां आप Deferred Tax की भी गणना कर सकते है। यहां क्लिक करके चाही गई जानकारी भर दें।
  • यहां आप अपने एडवांस टैक्स की गणना भी कर सकते है। पूछी गई जानकारी भर कर इसे ज्ञात किया जा सकता है।

    रेडीरेकर/क्विक सर्च

  • यह इस लाइब्रेरी का एक विशेष फीचर है। जब आप इस बटन को क्लिक करेंगे स्क्रिन के बायी और कई सबजेक्ट नजर आयेंगे। जिस बारे में आप जानकारी चाहते है उसे क्लिक करें। पूरी जानकारी आपके सामने होगी।
  • यहां निर्धारण वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के लिए रेडीरेकनर उपलब्ध है।

    प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्‍न (FAQ)

  • आयकर विभाग द्वारा जारी निर्धारण वर्ष 2020-21 के FAQ यहां विभिन्न विषयों के अनुसार दिये गये है।
  • आप किसी भी विषय को चुने आपके सामने प्रश्न मय उत्तर आ जायेगा।
  • यहां आप एडवांस सर्च सुविधा को भी इस्तेमाल कर सकते है।

FOR FREE CONDUCTED TOUR OF OUR ON-LINE LIBRARIES WITH OUR REPRESENTATIVE-- CLICK HERE

FOR ANY SUPPORT ON GST/INCOME TAX

Do You Want To Take Demo Library on GST or Income Tax